अबना: इंटरनेट पर प्रसारित की गई एक वीडियो फुटेज में दाइश की ओर से कहा गया है कि स्पेन उनके पूर्वजों की ज़मीन है और वह इस प्रारंभिक इस्लामी राज्य के लिए जान देने के लिए भी तैयार हैं।
दाइश आतंकवादी संगठन के सदस्य होने का दावा करने वाले दो लोगों की वीडियो ने स्पेनिश मीडिया में तूफान ला दिया है। एक मिनट के वीडियो फुटेज में आतंकवादी स्पेनिश भाषा में सम्बोधित कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि दाइश स्पेन पर क़ब्ज़ा कर के दम लेगा।
वीडियो में संबोधित करने वाले दो लोगों में से एक कहता है कि “आप को बता दूं, स्पेन हमारे पूर्वजों की भूमि है और इंशा अल्लाह, अल्लाह की मदद से हम उसे मुक्त कराने के लिए जा रहे हैं।” उसने आगे कहा कि हमारा संगठन स्पेन तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया में इस्लामी खिलाफत की स्थापना करेगा।
8 जुलाई 2014 - 17:24
समाचार कोड: 622499
अबना: इंटरनेट पर प्रसारित की गई एक वीडियो फुटेज में दाइश की ओर से कहा गया है कि स्पेन उनके पूर्वजों की ज़मीन है और वह इस प्रारंभिक इस्लामी राज्य के लिए जान देने के लिए भी तैयार हैं।